Census 2027 India के प्रथम चरण यानी मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के लिए जोधपुर जिले में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के कुल 72 फील्ड ट्रेनर्स को तैयार किया जा रहा है, जो आगे चलकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।
प्रशिक्षण का प्रथम बैच 20 अप्रैल 2027 को Government Polytechnic College Jodhpur परिसर में शुरू हुआ। इसमें तिंवरी, शेरगढ़, सेखाला, पीपाड़, ओसियां, लूणी, कुड़ी एवं झंवर जैसे चार्ज क्षेत्रों के फील्ड ट्रेनर्स शामिल हुए। पहले दिन जनगणना की प्रक्रिया, इसके कानूनी प्रावधान तथा प्रशिक्षण विधियों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही एचएलबी सीमाओं की जीआईओ टैगिंग, मानचित्र निर्माण और नजरी नक्शा तैयार करने की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
दूसरे दिन प्रतिभागियों को एचएलओ ऐप पर प्रश्न 1 से 34 तक की प्रक्रिया समझाई गई। इसमें प्रगणकों द्वारा डेटा भरने की विधि, पर्यवेक्षकों द्वारा डेटा सत्यापन और रिपोर्टिंग प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया। साथ ही 1 मई से 15 मई 2027 के बीच होने वाली स्वगणना (Self Enumeration) में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर करण यादव (जनगणना कार्यालय निदेशालय) और रामलाल व्याख्याता द्वारा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जोधपुर मीनाक्षी चौधरी तथा जिला समन्वयक सुरेश चंद मीणा भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद फील्ड ट्रेनर्स अपने-अपने चार्ज क्षेत्रों में प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद सभी स्तरों पर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।
जिला समन्वयक ने बताया कि पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी CMMS पोर्टल के प्रशिक्षण डैशबोर्ड के माध्यम से की जा रही है। इसके अलावा जमीनी स्तर पर भी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और प्रतिभागियों से फीडबैक लेकर प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जाएगा।
Write a Response