जिला कलक्टर एवं पुलिस आयुक्त ने की पेयजल व्यवस्था की संयुक्त समीक्षा बैठक

जोधपुर। भीषण गर्मी के बीच आमजन को निर्बाध एवं सुचारू पेयजल उपलब्ध करवाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन तथा पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने पुलिस आयुक्तालय के मीटिंग हॉल में संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले की पेयजल व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में पेयजल आपूर्ति, टैंकर संचालन, अवैध जल दोहन, पानी चोरी तथा समर कंटिंजेंसी कार्यों की समीक्षा की गई।

WhatsApp Image 2026-05-17 at 1.42.36 PM-SvwBagQj3s.jpeg

जोधपुर। भीषण गर्मी के बीच आमजन को निर्बाध एवं सुचारू पेयजल उपलब्ध करवाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन तथा पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने पुलिस आयुक्तालय के मीटिंग हॉल में संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले की पेयजल व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में पेयजल आपूर्ति, टैंकर संचालन, अवैध जल दोहन, पानी चोरी तथा समर कंटिंजेंसी कार्यों की समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन को पर्याप्त एवं समयबद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले के किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। जरूरत वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त टैंकर लगाने और उनकी संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पानी चोरी और अवैध कनेक्शनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि अवैध जल दोहन और अनधिकृत कनेक्शनों के कारण आमजन की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने कहा कि पेयजल चोरी, अवैध जल परिवहन और टैंकर डायवर्जन रोकने के लिए संयुक्त टीमें गठित कर नियमित जांच अभियान चलाए जाएंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में टैंकरों के निर्धारित रूट की नियमित मॉनिटरिंग, हाइड्रेंट्स पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा समर कंटिंजेंसी कार्यों को समयबद्ध पूरा करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति सुचारू रखने के लिए आवश्यकतानुसार बूस्टर पम्प लगाए गए हैं।

बैठक में नगर निगम आयुक्त राहुल जैन, जिला परिषद सीईओ आशीष कुमार मिश्रा, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response