PTI भर्ती 2026 में 5000 से अधिक पदों की मांग
- Posted on 10 जून 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 12 Views
जोधपुर, 10 जून। राजस्थान में शारीरिक शिक्षक (PTI) भर्ती 2026 को लेकर बेरोजगार अभ्यर्थियों ने सरकार से पदों की संख्या बढ़ाने और भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई है। इसी क्रम में राजस्थान बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने बुधवार को जिला कलेक्टर, जोधपुर को ज्ञापन सौंपकर PTI भर्ती 2026 में कम से कम 5000 से अधिक पद शामिल करने की मांग की। संघ के नेतृत्वकर्ता एम.एल. चौधरी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों के हजारों पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं।
Write a Response