राजस्थान में मौसम के दो रंग, कहीं आंधी-बारिश तो कहीं भीषण गर्मी
- Posted on 9 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 19 Views
जोधपुर। राजस्थान में इन दिनों मौसम दो अलग-अलग रूप दिखा रहा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश और प्री-मानसून गतिविधियों से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं 5 जिलों में हीटवेव चलने की चेतावनी दी है। जोधपुर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई क्षेत्रों में सोमवार को तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया।
Write a Response