मतदाता सूचियों मे गडबड़ी पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- Posted on 7 अप्रैल 2026
- (राजनीति)
- By Rajendra Harsh
- 70 Views
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा.संजय गौड़ ने बताया कि नगर निगम चुनाव मतदाता सूचियों मे गडबड़ी पर कांग्रेस ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव 2026 की मतदाता सूचिया में गड़बड़ी परृ कांग्रेस पार्टि पहले ही ज्ञापन सौंप कर आपत्ति दर्ज करवाई थी लेकिन उस सही तरीके से कार्यवाही नहीं कि गई और परिणाम स्वरूप बहुत सारी खामियां अभी तक व्याप्त है
नगर निगम चुनाव 2026 कि मतदाता सूचियों मे गडबड़ी पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा.संजय गौड़ ने बताया कि नगर निगम चुनाव मतदाता सूचियों मे गडबड़ी पर कांग्रेस ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव 2026 की मतदाता सूचिया में गड़बड़ी परृ कांग्रेस पार्टि पहले ही ज्ञापन सौंप कर आपत्ति दर्ज करवाई थी लेकिन उस सही तरीके से कार्यवाही नहीं कि गई और परिणाम स्वरूप बहुत सारी खामियां अभी तक व्याप्त है
राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के गहन पुर्नरीक्षण संदर्भ तिथि 01.01.2025 के आधार पर तैयार की गई। विधानसभा की मतदाता सूचियों के आधार पर दिनांक 01.01.2026 के विशेष गहन पुर्नरीक्षण कार्यक्रम 2026 के दौरान ।फैक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाये गये थे।
निर्वाचन नामावली का प्रारूप का अध्ययन करने पर यह तथ्य स्पष्ट रूप से प्रामाणित है कि जो नगर निगम चुनाव के लिए नामावली जारी की गई है, उसमें कई प्रकार की खामियां अभी व्याप्त है
वार्ड सं. भाग क्रमांक नाम एएसडी में हटाये गए
32 3 810 नारासिंह एसआईआर भाग सं. 153
32 3 947 संजय एसआईआर भाग सं. 153
32 3 1150 गिरधर एसआईआर भाग सं. 153
32 3 1168 पापली एसआईआर भाग सं. 153
32 3 1171 हीराराम एसआईआर भाग सं. 153
एसआईआर के भाग सं. 153 में से 2025-26 में उपरोक्त नाम हटाएं जा चुके है
वर्तमान नगर निगम मतदाता सूची की स्थिति - (कुछ उदाहरण प्रस्तुत है)
वार्ड सं. भाग क्रमांक नाम एएसडी में हटाये गए
88 3 758 राजकुमारी सोनी एसआईआर भाग सं.137
88 3 759 हरिकिशन सोनी एसआईआर भाग सं.137
88 3 760 रोहित सोनी एसआईआर भाग सं.137
88 3 761 श्रीकान्त सोनी एसआईआर भाग सं.137
88 3 762 सोनु सोनी एसआईआर भाग सं.137
एसआईआर के भाग सं. 137 में से 2025-26 में उपरोक्त नाम हटाए जा चुके है
ओमकार वर्मा ने कहा नगर -निगम चुनाव 2026 के लिए मतदाता सुची का जो प्रारूप तैयार किया है उसमें जो वोट/नाम विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत हटाये गये थे उन्हें आप द्वारा जारी की गई सुची में जोड़कर मतदाताओ के नाम की सूची जारी की गई है। इस प्रकार जो मतदाता सूची तैयार की गई है वह त्रुटिपूर्ण है। इन सुचियों में मृत, अनुपस्थित एंव स्थानान्तरित मतदाताओं के नाम सम्मिलित हैं और मतदाता सूची में दूसरे वार्डो के नाम जोड़ना और हटाना पोलिंग बूथ एस आई आर में जुड़े नए नाम जुड़े उनको वापस रेखांकित करने के लिए प्रशासक को कहा जाए और व्याप्त त्रुटियो को सही करवाया जाए
ज्ञापन देने में पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी,पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व महापौर कुंती देवडा,सूरसागर विधायक प्रत्याशी शहजाद खान डी.सी.सी पूर्व अध्यक्ष नरेश जोशी, सलीम खान,ब्लॉक अध्यक्ष भवरलाल हटवाल,परमसुख पुरोहित, त्रिलोक मेहरा, अखतर खान सिंधी,योगेश कच्छावा, अकमुदीन खान सहित बडी संख्या में कांग्रेसजध उपस्थित थे
सादर
Write a Response