भोगीशैल परिक्रमा यात्रा-2026 के बैनर का लोकापर्ण

जोधपुर। मारवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन “मारवाड़ का कुंभ” माने जाने वाले भोगीशैल परिक्रमा यात्रा-2026 के बैनर का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने विधिवत रूप से यात्रा के बैनर का अनावरण किया। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Madan Rathore, विधि एवं न्याय मंत्री Jogaram Patel, पूर्व सांसद Narayan Panchariya, शहर विधायक Atul Bhansali, सूरसागर विधायक Devendra Joshi, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष Jaswant Singh Bishnoi तथा पूर्व जेडीए अध्यक्ष Mahendra Singh Rathore सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-05-14 at 8.59.14 PM (1)-wVVGKa7wwF.jpg

जोधपुर। मारवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन “मारवाड़ का कुंभ” माने जाने वाले भोगीशैल परिक्रमा यात्रा-2026 के बैनर का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने विधिवत रूप से यात्रा के बैनर का अनावरण किया। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Madan Rathore, विधि एवं न्याय मंत्री Jogaram Patel, पूर्व सांसद Narayan Panchariya, शहर विधायक Atul Bhansali, सूरसागर विधायक Devendra Joshi, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष Jaswant Singh Bishnoi तथा पूर्व जेडीए अध्यक्ष Mahendra Singh Rathore सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भोगीशैल परिक्रमा यात्रा के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा मारवाड़ की आस्था, संस्कृति और लोक परंपराओं का प्रतीक है, जिसमें प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं। यात्रा न केवल धार्मिक चेतना को मजबूत करती है, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और सद्भाव का संदेश भी देती है।

इस अवसर पर परिक्रमा संयोजक नरेश सुराणा, सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत, कोषाध्यक्ष कैलाश जाजू, मुख्य मेला व्यवस्थापक राकेश गौड़, सह संयोजक भोजन मदन सैन तथा राकेश सुराणा ने अतिथियों का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान की धार्मिक यात्राएं और लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। उन्होंने भोगीशैल परिक्रमा यात्रा को सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम बताते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने यात्रा की सफलता और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response