भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

बालोतरा। जिले के आसोतरा-कीटनोद सरहद क्षेत्र में स्थित भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

WhatsApp Image 2026-05-17 at 3.16.36 PM-zskOgj4xcF.jpeg

बालोतरा। जिले के आसोतरा-कीटनोद सरहद क्षेत्र में स्थित भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में करीब एक दर्जन लोग सवार थे। वाहन तेज गति से गुजर रहा था, तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी कई बार पलटती हुई सड़क किनारे जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही जसोल पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तुरंत बाहर निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय भिजवाया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका उपचार जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु करवाया।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से हाईवे पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और तेज गति से बचने की अपील की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response