बासनी थाना पुलिस को तकनीकी पुलिसिंग में बड़ी सफलता

जोधपुर। पुलिस थाना बासनी ने तकनीकी आधारित पुलिसिंग के जरिए बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रॉजकॉप एप के फोटो मिलान फीचर की मदद से दोनों संदिग्धों की पहचान की और उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी और अन्य आपराधिक मामलों के कई प्रकरण दर्ज हैं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.01.14 PM-M2k3Zc7hI0.jpeg

जोधपुर। पुलिस थाना बासनी ने तकनीकी आधारित पुलिसिंग के जरिए बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रॉजकॉप एप के फोटो मिलान फीचर की मदद से दोनों संदिग्धों की पहचान की और उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी और अन्य आपराधिक मामलों के कई प्रकरण दर्ज हैं।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरत कविराज तथा पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेंद्रसिंह देवड़ा और सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा के सुपरविजन में बासनी थानाधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार 17 मई 2026 को चेतक-29 वाहन द्वारा सांगरिया बाईपास क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान दो युवक संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आए। पुलिस टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की और रॉजकॉप एप के फोटो मिलान फीचर से उनकी पहचान की। जांच में सामने आया कि आरोपी कार्तिक वैष्णव के खिलाफ जोधपुर आयुक्तालय के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और अवैध हथियारों से जुड़े 29 मामले दर्ज हैं, जबकि मुकेश उर्फ हापुड़ा के खिलाफ 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए।

पुलिस ने दोनों के पास मौजूद हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद वाहन के इंजन और चेसिस नंबर का रॉजकॉप एप से मिलान किया गया, जिसमें वाहन पर लगी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया तथा दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी कार्तिक वैष्णव और मुकेश उर्फ हापुड़ा से संपत्ति संबंधी अपराधों और वाहन चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में कई अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response