बसेटा विकास सेवा समिति के चुनाव सम्पन्न

जोधपुर। बसेटा (धोबी) विकास सेवा समिति के आम चुनाव शनिवार को श्री श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर सभागार में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाज के बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और निर्विरोध निर्वाचन पर सभी ने खुशी व्यक्त की। चुनाव अधिकारी राजन वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति के अध्यक्ष पद पर सुरेश बाणिया को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर रमेश बाणिया, कोषाध्यक्ष पद पर अशोक बाड़ोलिया, सचिव पद पर ओमप्रकाश बामणिया तथा सहसचिव पद पर चन्द्रप्रकाश डागर का चयन किया गया।

WhatsApp Image 2026-05-16 at 9.26.45 PM-eSevB6iilb.jpeg
 

जोधपुर। बसेटा (धोबी) विकास सेवा समिति के आम चुनाव शनिवार को श्री श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर सभागार में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाज के बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और निर्विरोध निर्वाचन पर सभी ने खुशी व्यक्त की।

चुनाव अधिकारी राजन वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति के अध्यक्ष पद पर सुरेश बाणिया को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर रमेश बाणिया, कोषाध्यक्ष पद पर अशोक बाड़ोलिया, सचिव पद पर ओमप्रकाश बामणिया तथा सहसचिव पद पर चन्द्रप्रकाश डागर का चयन किया गया। वहीं संगठन एवं प्रचार सचिव के रूप में राकेश तंवर को जिम्मेदारी सौंपी गई।

समिति की नई कार्यकारिणी में प्रकाश चौहान, हरीश राठौड़, राकेश भाटी, अशोक बाणिया और गीता डागर को सदस्य चुना गया। चुनाव के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समिति के सचिव ओमप्रकाश बामणिया ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारी राजन वैष्णव, सहायक चुनाव अधिकारी लुभाष राठौड़, चुनाव पर्यवेक्षक दिलीप भाटी तथा समिति के संरक्षक प्रेमचन्द चौहान की देखरेख में सभी प्रक्रियाएं शांतिपूर्वक पूरी की गईं।

नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश बाणिया ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के विकास, शिक्षा, सामाजिक एकता और युवाओं के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगी तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

कार्यक्रम के अंत में समिति के संरक्षक धर्मदास राठौड़ ने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 
 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response