जोधपुर: निशुल्क चिकित्सा शिविर के बैनर का हुआ विमोचन
जोधपुर। शहर में आगामी 24 मई 2026, रविवार को आयोजित होने वाले विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार शाम को शिविर के बैनर का विधिवत विमोचन किया गया। यह शिविर श्री परशुराम चिकित्सा सेवा संघ के तत्वावधान में श्रद्धेय श्रीमती गोदावरी देवी बोहरा की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
बैनर विमोचन कार्यक्रम चोपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित श्री लटियाल माता मंदिर में गुरु मां संत श्री तारा देवी जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सायं 7 बजे किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने चिकित्सा शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी और आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही सामान्य रोगों से लेकर विशेष स्वास्थ्य परामर्श तक की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में नटवर थानवी, ओम थानवी, अशोक थानवी, प्रेम प्रकाश पुरोहित, नटवर रंगा, हरि गोपाल व्यास, प्रमोद जोशी, ललित व्यास, गोपाल ओझा, सुरेश व्यास, पिंटू रंगा, राजेंद्र पुरोहित, नरेश व्यास, धीरज व्यास, डॉ. आरुषि जोशी, ओमेश बोहरा (सी.एस.), गिराज थानवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह शिविर समाज सेवा की भावना से आयोजित किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।
इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग बड़ी संख्या में इसमें भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।
Write a Response