जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

जोधपुर में दिनांक 09 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न न्यायक्षेत्रों में “Implementation of Transformative Tuesdays - Legal Literacy & Sensitization Programme” के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसके तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रदेशभर के सरकारी एवं गैर-सरकारी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

WhatsApp Image 2026-04-09 at 5.19.50 PM (1)-ZrRAzlQmvz.jpg

जोधपुर में दिनांक 09 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न न्यायक्षेत्रों में “Implementation of Transformative Tuesdays - Legal Literacy & Sensitization Programme” के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसके तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रदेशभर के सरकारी एवं गैर-सरकारी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा वर्तमान सामाजिक एवं विधिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में जोधपुर जिला मुख्यालय एवं संबंधित तालुकाओं में विभिन्न न्यायिक अधिकारियों द्वारा अलग-अलग विद्यालयों में जागरूकता शिविर लगाए गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश पूरण कुमार शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खाराबेरा पुरोहितान (लूणी) में विद्यार्थियों को संबोधित किया। वहीं विशिष्ट न्यायाधीश (पोक्सो न्यायालय) डॉ. दुश्यन्त दत्त ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिकारपुरा (लूणी) में विद्यार्थियों को विधिक जानकारी दी।

इसी प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. मनीष हरजाई द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोइंतरा बावड़ी एवं पतों की बासनी (बावड़ी) में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनुभव सिडाना ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाल (लूणी) तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट आदित्य ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बोरानाडा में विद्यार्थियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के विषय में विशेष जानकारी दी गई। इस अवसर पर “Think Before You Click: Stay Safe Online” पुस्तिका के माध्यम से ऑनलाइन सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, उसके सकारात्मक उपयोग तथा दुष्परिणामों के प्रति भी जागरूक किया गया।

इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता बढ़ाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response