पीपाड़ रोड जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एफओबी विस्तार को मंजूरी
- Posted on 1 फ़रवरी 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 192 Views
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अंतर्गत पीपाड़ रोड जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों एवं आमजन की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत रेलवे ने स्टेशन पर स्थित ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) के विस्तार को मंजूरी प्रदान करते हुए इसके लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
पीपाड़ रोड जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एफओबी विस्तार को मंजूरी, 1.5 रुपए करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
चौदह मीटर विस्तार के बाद 50 मीटर लंबा हो जाएगा एफओबी,बढ़ेंगी सुविधा
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अंतर्गत पीपाड़ रोड जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों एवं आमजन की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत रेलवे ने स्टेशन पर स्थित ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) के विस्तार को मंजूरी प्रदान करते हुए इसके लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
जोधपुर मंडल के डीआरएमअनुराग त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीपाड़ रोड जंक्शन एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है,जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। वर्तमान में यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने एवं स्टेशन के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके मद्देनजर यात्रियों और क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और बढ़ते यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए एफओबी के विस्तार का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए आवश्यक वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा टेंडर प्रक्रियाधीन है जिसके पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
विस्तार के बाद 50 मीटर लंबा होगा एफओबी
वर्तमान में पीपाड़ रोड जंक्शन पर उपलब्ध एफओबी की लंबाई 36 मीटर है। प्रस्तावित विस्तार के अंतर्गत इसमें 14 मीटर की अतिरिक्त लंबाई जोड़ी जाएगी जिससे एफओबी की कुल लंबाई 50 मीटर हो जाएगी। पुल की चौड़ाई पूर्ववत तीन मीटर रखी जाएगी जिससे एक साथ अधिक यात्रियों का आवागमन सुचारु रूप से संभव हो सकेगा।
एफओबी के विस्तार से यात्रियों को प्लेटफॉर्मों के बीच सुरक्षित,
सुगम और निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन में भी सुधार होगा तथा वरिष्ठ नागरिकों,महिलाओं,बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा।
Write a Response