अनीता मेहता को ‘मातृभाषा रत्न मानद उपाधि

जोधपुर। हिंदी भाषा और मातृभाषा के संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर साहित्यकार एवं लेखिका अनीता मेहता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘मातृभाषा रत्न मानद उपाधि’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नेपाल स्थित शब्द प्रतिभा बहुउद्देशीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया

WhatsApp Image 2026-03-07 at 7.26.26 PM-6jF8Yakb5k.jpeg

अनीता मेहता को ‘मातृभाषा रत्न मानद उपाधि’ से सम्मानित

जोधपुर। हिंदी भाषा और मातृभाषा के संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर साहित्यकार एवं लेखिका अनीता मेहता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘मातृभाषा रत्न मानद उपाधि’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नेपाल स्थित शब्द प्रतिभा बहुउद्देशीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।

फाउंडेशन की ओर से यह सम्मान अनीता मेहता को मातृभाषा हिंदी की सेवा, प्रचार-प्रसार तथा समाज में भाषा जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए दिया गया। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि अनीता मेहता लंबे समय से साहित्य, शिक्षा और समाजसेवा के माध्यम से मातृभाषा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

अनीता मेहता की इस उपलब्धि पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों सहित साहित्य और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर आनंद गिरि मायालु तथा चयन समिति की प्रमुख मंजू खरे (दतिया) ने भी अनीता मेहता को सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अनीता मेहता की लेखन क्षमता को भी व्यापक रूप से सराहा गया है। उनके लेख हिंदी भाषा में विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं। उनके लेखों में सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाती है। विशेष रूप से वे नारी शक्ति, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और समसामयिक सामाजिक समस्याओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रभावी और सकारात्मक ढंग से प्रस्तुत करती हैं।

उनकी लेखनी समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देती है। उनके कई लेख पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं और सामाजिक मुद्दों पर गंभीर चिंतन को प्रोत्साहित करते हैं। इसके अलावा अनीता मेहता के 12 शोध पत्र राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं, जो ऑनलाइन मंच अमेजॉन पर भी उपलब्ध हैं।

साहित्य, समाज और मातृभाषा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए यह सम्मान उनके कार्यों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह सम्मान न केवल अनीता मेहता के लिए, बल्कि हिंदी भाषा और मातृभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करने वाले सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response