जोधपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

जोधपुर पश्चिम के झंवर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.28 ग्राम एमडी जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 


जोधपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, 12.28 ग्राम एमडी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर पश्चिम के झंवर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.28 ग्राम एमडी जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिशपाल पुत्र पप्पाराम बिश्नोई (24) निवासी हेमनगर जोलियाली के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 19 DH 0412) भी जब्त की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरत कविराज और पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशों के तहत शहर को नशा मुक्त बनाने के अभियान के अंतर्गत की गई। सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा आनंदसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

घटना 17 मार्च 2026 की है, जब पुलिस टीम गश्त के दौरान झंवर, जानादेसर और जोलियाली क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान 20 मील पुनियों की प्याऊ के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध एमडी बरामद हुई, जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में कांस्टेबल नभसिंह, गोपालसिंह और कानाराम सहित अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response