एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्यवाही।

फलोदी। Rajasthan Police द्वारा चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस थाना मतौड़ा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 622 ग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं एक अन्य एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अपराधी को भी दबोचा गया।

 

WhatsApp Image 2026-04-18 at 9.43.53 PM-YDmLRTsrjM.jpeg

फलोदी। Rajasthan Police द्वारा चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस थाना मतौड़ा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 622 ग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं एक अन्य एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अपराधी को भी दबोचा गया।

जिला पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज के आदेशानुसार एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सभी थानाधिकारियों और वृत्ताधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह एवं वृत्ताधिकारी लोहावट नागेंद्र कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी मतौड़ा अमानाराम के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि केरलानाडा गांव निवासी राजूराम विश्नोई अवैध मादक पदार्थ का कारोबार कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने उसकी ढाणी पर दबिश दी, जहां से 622 ग्राम अवैध अफीम दूध बरामद किया गया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य प्रकरण (मु.न. 18/2026) में वांछित आरोपी पप्पूराम विश्नोई निवासी जाम्बा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

इस सफल कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य मेघाराम, किशनाराम, महावीर सिंह, सुखराम, रणसिंह, रामनिवास, चैनसिंह, अशोक मीणा, सीताराम, संतोष और धर्माराम की विशेष भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक ने टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response