स्पा सेन्टर संचालक व अन्य के विरूद्ध कार्यवाही।
- Posted on 20 अप्रैल 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 75 Views
जोधपुर, 20 अप्रैल 2026। शहर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जोधपुर पश्चिम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरदारपुरा क्षेत्र में संचालित एक अवैध स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से एक युवक और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
जोधपुर में अवैध स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई, एक युवक सहित तीन महिलाएं गिरफ्तार
जोधपुर, 20 अप्रैल 2026। शहर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जोधपुर पश्चिम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरदारपुरा क्षेत्र में संचालित एक अवैध स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से एक युवक और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त शरत कविराज और पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत के निर्देशानुसार शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सरदारपुरा क्षेत्र में बी रोड स्थित ओसो टावर में संचालित “हाईड अवे” नामक स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। 20 अप्रैल को जिला विशेष टीम पश्चिम के उप निरीक्षक महेंद्र को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद थानाधिकारी जयकिशन सोनी के नेतृत्व में टीम ने स्पा सेंटर पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस को एक युवक और तीन महिलाएं संदिग्ध अवस्था में मिलीं। पूछताछ के दौरान सभी ने अपना नाम-पता बताने से इनकार कर दिया और आक्रोशित हो गए। मौके पर शांति भंग होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चारों को धारा 126/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में नेहा मधावन (44), रागिनी (22), जिनत मोहम्मद (23) और रोहित मेहरा (20) शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस ने बताया कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Write a Response