देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस सहित एक मुल्जिम गिरफतार

जोधपुर। शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरद कविराज तथा पुलिस उपायुक्त (जोधपुर पूर्व) मनीष चौधरी के निर्देशानुसार की गई।

 


जोधपुर में अवैध देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरद कविराज तथा पुलिस उपायुक्त (जोधपुर पूर्व) मनीष चौधरी के निर्देशानुसार की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक पुलिस आयुक्त प्रतीक सिंह के मार्गदर्शन में जिला विशेष टीम जोधपुर पूर्व एवं पुलिस थाना एयरपोर्ट की संयुक्त टीम ने सरहद खारड़ा रणधीर स्थित राज रेस्टोरेंट पर दबिश दी। कार्रवाई से पूर्व जिला विशेष टीम के प्रभारी खेतसिंह को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि उक्त रेस्टोरेंट में अवैध हथियार रखा हुआ है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान रेस्टोरेंट से एक अवैध देशी कट्टा (पिस्टल नुमा) तथा पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मौके पर मौजूद रेस्टोरेंट संचालक राजेन्द्र पुत्र चौलाराम, निवासी हरढाणी बावड़ी, थाना खेड़ापा (जोधपुर ग्रामीण) से जब बरामद हथियार के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।

पुलिस ने बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने के अपराध में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद कट्टा व कारतूस को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में जिला विशेष टीम के प्रभारी खेतसिंह, ज्ञानपाल, रामखिलाड़ी, अजीतसिंह (विशेष भूमिका), रामलाल, दीपेंद्र सिंह, दिनेश तथा राकेश सहित पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response