हत्या के प्रयास का 11 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। पुलिस थाना विवेक विहार ने हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 11 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी नरपत गहलोत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में गहन पूछताछ और अनुसंधान जारी है। पुलिस आयुक्त शरत कविराज एवं पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश पर लंबे समय से फरार वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-09 at 8.16.21 PM-X1NQP91JjS.jpeg

जोधपुर। पुलिस थाना विवेक विहार ने हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 11 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी नरपत गहलोत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में गहन पूछताछ और अनुसंधान जारी है।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज एवं पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश पर लंबे समय से फरार वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेन्द्र सिंह देवड़ा तथा सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में विवेक विहार थाना अधिकारी दिलीप खदाव ने टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2025 को मनोहर लाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका भतीजा जींवराज गहलोत रेलवे स्टेशन रोड से अपने कार्यस्थल श्रीराम मेडिकल उप जिला अस्पताल सालावास जा रहा था। इसी दौरान आरोपी नरपत गहलोत इलेक्ट्रिक स्कूटी पर रॉन्ग साइड से आया और जींवराज की गाड़ी रुकवाकर कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में जींवराज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आरोपी ने उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार किए और उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गया।

घायल को तत्काल सालावास उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमडीएम अस्पताल जोधपुर रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वारदात के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस तकनीकी निगरानी और लगातार सूचना संकलन में जुटी हुई थी। इसी दौरान 20 मई 2026 को आरोपी के घर आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए नरपत गहलोत निवासी नयाबास सालावास को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई में थाना अधिकारी दिलीप खदाव सहित शंकरलाल, सुखदास, प्रेम चौधरी, शैतानाराम, नोरताराम, प्रहलाद, श्योजीराम और गोपाल की विशेष भूमिका रही।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response