संयुक्त बैठक आयोजित की गई

जोधपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य रूप देने के लिए ब्राह्मण समाज की विभिन्न संस्थाओं की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की।

 

WhatsApp Image 2026-04-12 at 10.17.59 PM-vxqwow8dc7.jpeg

जोधपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य रूप देने के लिए ब्राह्मण समाज की विभिन्न संस्थाओं की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की।

आयोजन समिति के शहर समन्वयक दीपक व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद एवं मुख्य सचेतक नारायण पंचारिया, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, कार्यक्रम मुख्य समन्वयक रमेश दाधीच, कन्हैया लाल पारीक, वरिष्ठ उद्यमी ओम जोशी, पूर्व पार्षद राकेश कला, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद पुरोहित, जगत नारायण जोशी, नथमल पालीवाल, कार्यक्रम संयोजक विक्रम उपाध्याय, कमल जोशी और कविता गौड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए नारायण पंचारिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ विश्व कल्याण के लिए कार्य करता है। उन्होंने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज का उत्थान तभी संभव है जब सभी लोग एकजुट होकर कार्य करें। वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था में सामाजिक एकता की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है।

वहीं, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने उपस्थित समाज बंधुओं से आह्वान किया कि वे भगवान परशुराम जन्मोत्सव के आयोजन में एकजुट होकर भाग लें और संस्कृति, अनुशासन तथा सामाजिक समरसता का संदेश पूरे समाज में फैलाएं।

कार्यक्रम के सहसंयोजक छगन पालीवाल और सह समन्वयक देवेंद्र पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर जन्मोत्सव के भव्य आयोजन के लिए ब्रोशर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम महासचिव जितेंद्र गौड़ ने जानकारी दी कि बैठक में डॉ. मनोज वैद्य, गोविंद अवस्थी, कैलाश गौड़, श्याम भरींडवाल, राजेश सिवाल, दिनेश गौड़, रवि शर्मा, नरेश पारीक, श्रीकांत गौड़ विपिन जोशी चिरंजीलाल महेश सारस्वत धनारी पालीवाल, मूलचंद पालीवाल, नैनाराम गौड़, मुकेश शर्मा, शहर प्रमुख नव नारायण शर्मा , नरसिंह भार्गव, श्यामसुंदर उपाध्याय, दिनेश पिंटू सारस्वत पीयूष शर्मा, महेश सारस्वत, अंकित पुरोहित, बृजकिशोर पारीक अर्जुन छंगाणी,, वैभव पुरोहित कुशाल रोहिवाल, मुरलीधर गौड़, अमृतलाल गौड़ बबलू इंदौरिया, साजन गील, स्वरूप पालीवाल मातृशक्ति से अनिता शर्मा, संतोष पाठक, सीमा शर्मा रागिनी शर्मा ,विमला दाधीच राजबाला चंदौर ,संतोष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग और मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

बैठक में सभी ने एक स्वर में निर्णय लिया कि इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य, आकर्षक और ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response