ट्रेलर से 710 पेटी अवैध शराब बरामद

बालोतरा, 25 मई। भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर से 710 पेटी अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई आबकारी विभाग की सीआई वीणा वैष्णव के नेतृत्व में की गई। तस्करों ने बेहद शातिर तरीके से प्लास्टिक पाइपों के नीचे गुप्त चैंबर बनाकर शराब छिपा रखी थी, जिसे गुजरात में सप्लाई किया जाना था। आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि भारतमाला एक्सप्रेस-वे के रास्ते बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप गुजरात ले जाई जा रही है।

WhatsApp Image 2026-05-25 at 5.57.17 PM-1lyGend4Hz.jpeg

बालोतरा, 25 मई। भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर से 710 पेटी अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई आबकारी विभाग की सीआई वीणा वैष्णव के नेतृत्व में की गई। तस्करों ने बेहद शातिर तरीके से प्लास्टिक पाइपों के नीचे गुप्त चैंबर बनाकर शराब छिपा रखी थी, जिसे गुजरात में सप्लाई किया जाना था।

आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि भारतमाला एक्सप्रेस-वे के रास्ते बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप गुजरात ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने रणनीति बनाकर एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी की और संदिग्ध ट्रेलर को रुकवाया। प्रारंभिक जांच में ट्रेलर में प्लास्टिक पाइप भरे दिखाई दिए, लेकिन अधिकारियों को वाहन की बनावट और गतिविधियों पर संदेह हुआ।

इसके बाद टीम ने ट्रेलर की गहन तलाशी शुरू की। करीब तीन घंटे तक चली जांच के दौरान प्लास्टिक पाइपों के नीचे बने सीक्रेट चैंबर का पता चला। जब चैंबर को खोला गया तो उसमें बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। बरामद शराब पर “फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली” अंकित था, जिससे स्पष्ट हुआ कि शराब को अवैध रूप से दूसरे राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था।

आबकारी विभाग ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है तथा शराब की खेप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार यह संगठित तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई और इसे गुजरात में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

सीआई वीणा वैष्णव ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ विभाग लगातार अभियान चला रहा है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद तस्करों में हड़कंप मच गया है तथा विभाग अन्य संदिग्ध वाहनों पर भी नजर बनाए हुए है।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response