दूषित पानी पीने से 70 भेड़-बकरियों की मौत

  • Posted on 7 मार्च 2026
  • By Rajendra Harsh
  • 43 Views

बालोतरा। क्षेत्र के बागुंडी व खेड़ सरहद स्थित खेमा बाबा नगर में दूषित पानी पीने से करीब 70 भेड़-बकरियों की मौत हो जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं लगभग 100 से अधिक मवेशियों के बीमार होने की सूचना है। घटना के बाद पशुपालकों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया

WhatsApp Image 2026-03-07 at 8.27.29 PM-A94V5YTvvL.jpeg

दूषित पानी पीने से 70 भेड़-बकरियों की मौत,100 से अधिक मवेशी बीमार, प्रशासन हरकत में

बालोतरा। क्षेत्र के बागुंडी व खेड़ सरहद स्थित खेमा बाबा नगर में दूषित पानी पीने से करीब 70 भेड़-बकरियों की मौत हो जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं लगभग 100 से अधिक मवेशियों के बीमार होने की सूचना है। घटना के बाद पशुपालकों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागुंडी निवासी पोकरराम मेघवाल की 15 भेड़ और 19 बकरियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से अधिकांश की मौत हो गई। वहीं खेमा बाबा नगर निवासी अमराराम जाट की करीब 40 भेड़ों की भी दूषित पानी पीने से मौत हो गई। पशुओं की अचानक मौत से क्षेत्र के पशुपालकों में भय और चिंता का माहौल बन गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं ने पास के एक जल स्रोत से पानी पिया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। कुछ ही समय में कई भेड़-बकरियां जमीन पर गिरकर तड़पने लगीं और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सकों ने बीमार मवेशियों का उपचार शुरू किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने मृत पशुओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

इस घटना में पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और इतनी बड़ी संख्या में पशुओं की मौत से उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और बीमार पशुओं के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response