डेमू ट्रेन में 4 अवैध वेंडर पकड़े

जोधपुर। ट्रेनों में अनाधिकृत गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को जोधपुर मंडल में बड़ी कार्रवाई की गई। गाड़ी संख्या 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी डेमू ट्रेन में जांच के दौरान 4 अवैध वेंडरों को पकड़ा गया, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सुपुर्द कर दिया गया।

 

WhatsApp Image 2026-04-10 at 8.23.56 PM-1c3AvpTM81.jpeg

डेमू ट्रेन में 4 अवैध वेंडर पकड़े, आरपीएफ के सुपुर्द

जोधपुर। ट्रेनों में अनाधिकृत गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को जोधपुर मंडल में बड़ी कार्रवाई की गई। गाड़ी संख्या 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी डेमू ट्रेन में जांच के दौरान 4 अवैध वेंडरों को पकड़ा गया, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सुपुर्द कर दिया गया।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत वेंडरों की गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा सख्ती बरती जा रही है।

कार्रवाई के दौरान वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षक वर्धमान सिंह के नेतृत्व में टीम ने डेमू ट्रेन में सघन जांच की। जांच के दौरान चार व्यक्तियों को बिना अनुमति के ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचते हुए पाया गया। पूछताछ में वे कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे उनके अवैध रूप से वेंडिंग करने की पुष्टि हुई।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन वेंडरों द्वारा बेची जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता भी संदिग्ध पाई गई, जो यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती थी। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करना आवश्यक है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

चारों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार मेमो तैयार कर उन्हें बालोतरा आरपीएफ को सौंप दिया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत वेंडरों से ही खाद्य सामग्री खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे या आरपीएफ को दें, ताकि सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response