11 दिवसीय दक्षिण भारत धार्मिक यात्रा रवाना

जोधपुर। केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक महासमिति राजस्थान, जोधपुर के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 11 दिवसीय दक्षिण भारत धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के तहत विभिन्न प्रमुख मंदिरों के दर्शन हेतु 28 अप्रैल को कोचुवेली एक्सप्रेस से कुल 37 श्रद्धालु रवाना हुए। खास बात यह रही कि इस यात्रा में सभी धर्मों के श्रद्धालु शामिल हैं, जो आपसी सद्भाव और एकता का संदेश दे रहे हैं।

 

WhatsApp Image 2026-04-29 at 2.26.22 PM (1)-7NN6ZBiXSf.jpg

जोधपुर से वरिष्ठ नागरिकों की 11 दिवसीय दक्षिण भारत धार्मिक यात्रा रवाना

जोधपुर। केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक महासमिति राजस्थान, जोधपुर के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 11 दिवसीय दक्षिण भारत धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के तहत विभिन्न प्रमुख मंदिरों के दर्शन हेतु 28 अप्रैल को कोचुवेली एक्सप्रेस से कुल 37 श्रद्धालु रवाना हुए। खास बात यह रही कि इस यात्रा में सभी धर्मों के श्रद्धालु शामिल हैं, जो आपसी सद्भाव और एकता का संदेश दे रहे हैं।

यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से रात्रि में रवाना हुए यात्रियों का परिजनों और संस्था पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से विदाई दी। इस दौरान यात्रियों के सुरक्षित और सुखद प्रवास की कामना की गई।

इस संपूर्ण यात्रा के सफल संचालन की जिम्मेदारी संस्था के भ्रमण सचिव त्रिलोकचंद सुथार एवं मुख्य सेवादार चरणजीत सिंह छाबड़ा को सौंपी गई है। दोनों पदाधिकारियों द्वारा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा को यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालु दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। इस दौरान आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ सांस्कृतिक विविधता से भी परिचित होने का अवसर मिलेगा। संस्था का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक एवं सामाजिक रूप से सक्रिय बनाए रखना और उन्हें एक सुखद एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

संस्था के चेयरमेन घेवरचंद सारस्वत एवं मुख्य सेवादार चरणजीत सिंह छाबड़ा ने सभी यात्रियों के अच्छे स्वास्थ्य और मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और वरिष्ठ नागरिकों को जीवन में नई उमंग प्रदान करते हैं।

यह यात्रा 9 मई को दोपहर 12 बजे भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर संपन्न होगी, जहां यात्रियों का स्वागत किया जाएगा।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response