बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 03:59 PM

नोटों की गड्डियों में ‘मनोरंजन बैंक’ के नकली नोट

  • Posted on 23 नवम्बर 2025
  • By Rajendra Harsh
  • 113 Views

नोटों की गड्डियों में ‘मनोरंजन बैंक’ के नकली नोट! कैशियर ने ही डाला बैंक में डाका, ₹12.22 लाख की हेराफेरी — आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-11-23 at 1.38.22 PM-i7DQhBAD14.jpeg

नोटों की गड्डियों में ‘मनोरंजन बैंक’ के नकली नोट! कैशियर ने ही डाला बैंक में डाका, ₹12.22 लाख की हेराफेरी — आरोपी गिरफ्तार

बालोतरा। एक्सिस बैंक बालोतरा शाखा में बड़ा धोखाधड़ी मामला सामने आया है, जहाँ कैशियर हृदया यादव (कर्मचारी कोड 459087) द्वारा ₹12,22,780 के गबन का खुलासा हुआ है। शाखा प्रबंधक मयंक जुगतावत की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कैश वेरिफिकेशन के दौरान नोटों की गड्डियों में मनोरंजन बैंक (फर्जी नोट) तथा ₹500 के बंडलों में ₹100 के नोट मिलाए मिलने से हड़कंप मच गया। बैलेंस में बड़ा अंतर मिलने पर जांच की गई, जिसमें आरोपी द्वारा कई दिनों से कैश की हेराफेरी करने की बात सामने आई।

पूछताछ में कैशियर ने चोरी की राशि को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति को देने तथा ऑनलाइन गेम खेलते हुए पैसे उड़ाने की बात स्वीकार की।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response