जोधपुर नगर में दिव्यता और शिव-तत्व का सजीव अनुभव
- Posted on 30 दिसम्बर 2025
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 18 Views
जोधपुर.आर्ट ऑफ़ लिविंग की जोधपुर मीडिया प्रभारी शिवानी व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जोधपुर नगरी आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और शिव तत्व से पूर्णतः आलोकित दिखाई दी।
जोधपुर.आर्ट ऑफ़ लिविंग की जोधपुर मीडिया प्रभारी शिवानी व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जोधपुर नगरी आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और शिव तत्व से पूर्णतः आलोकित दिखाई दी। इसका प्रमुख कारण रहा ज्योतिर्लिंगों में श्रेष्ठ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दुर्लभ दर्शन का पावन अवसर, जिसने सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय एवं दिव्य अनुभूति से भर दिया।
इस भव्य एवं पावन आयोजन के अंतर्गत बेंगलुरु से पधारे स्वामी परमानंद जी एवं स्वामी विश्वरूप जी द्वारा विधिवत रुद्र पूजा, रुद्राभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। मंत्रों की गूंज से सभागार शिवमय हो उठा और उपस्थित श्रद्धालु गहन आध्यात्मिक भाव में डूब गए।
इस ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान को विशेष गौरव प्रदान किया जोधपुर के महाराज श्री गज सिंह जी एवं उनकी पत्नी महारानी हेमलता राज्ये की गरिमामयी उपस्थिति ने , उनके कर-कमलों द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिससे आयोजन को विशेष आध्यात्मिक ऊँचाई प्राप्त हुई।
इसके अतिरिक्त महाराज श्री गज सिंह जी एवं महारानी हेमलता राज्ये ने रातानाडा गणेश मंदिर एवं चामुंडा माता मंदिर में दर्शनों का लाभ प्राप्त किया, जिससे सम्पूर्ण नगर में श्रद्धा, आस्था और शिव-चेतना का विशेष संचार हुआ।
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के मार्गदर्शन में किए गए भू-वैज्ञानिक अनुसंधानों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग जिस विशेष पदार्थ से निर्मित है, वह पृथ्वी पर उपलब्ध नहीं है। शास्त्रों में भी सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को चंद्रमा द्वारा प्रदत्त एवं पूजित बताया गया है। लगभग 1000 वर्षों के संघर्षों के बाद भी सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के मूल अंशों का सुरक्षित रहना सनातन धर्म की अमरता और अटूट शक्ति का प्रमाण है।
कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित संचालन स्टेट कोऑर्डिनेटर दिव्या भारद्वाज के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और शिव-तत्व के प्रसार की दृष्टि से भी जोधपुर नगर के लिए एक अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायक क्षण बन गया।
Write a Response