विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आईएमए जोधपुर ने निकाली जागरूकता रैली

जोधपुर, 31 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जोधपुर द्वारा महावीर इंटरनेशनल, रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिडटाउन एवं नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन्स (इंडिया) के सहयोग से एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं तंबाकू-मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। रैली का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज से हुआ। रैली को माननीय न्यायमूर्ति श्री मुकेश राजपुरोहित एवं डॉ. बी.एस. जोधा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

WhatsApp Image 2026-05-31 at 7.01.35 PM-cXiycuuvJQ.jpeg

जोधपुर, 31 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जोधपुर द्वारा महावीर इंटरनेशनल, रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिडटाउन एवं नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन्स (इंडिया) के सहयोग से एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं तंबाकू-मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।

रैली का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज से हुआ। रैली को माननीय न्यायमूर्ति श्री मुकेश राजपुरोहित एवं डॉ. बी.एस. जोधा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में चिकित्सक, मेडिकल छात्र, स्वास्थ्यकर्मी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महावीर सर्किल, पी एंड टी सर्किल, शास्त्री सर्किल और एमडीएम अस्पताल पहुंची। प्रतिभागियों ने तंबाकू विरोधी नारों, पोस्टरों और बैनरों के माध्यम से लोगों को तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

आईएमए जोधपुर के अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ राज लोढ़ा ने उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि तंबाकू आज कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण बन चुका है। इससे बचाव के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना होगा। आईएमए के सचिव डॉ. प्रदीप जैन ने युवाओं से विशेष रूप से तंबाकू और अन्य नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में परिवार के संस्कारों और जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

वक्ताओं ने बताया कि तंबाकू सेवन से फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) सहित अनेक गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं तंबाकू छोड़ने से श्वसन क्षमता में सुधार, हृदय स्वास्थ्य में वृद्धि और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है।

कार्यक्रम में डॉ. के.सी. अग्रवाल, डॉ. खेतानी, डॉ. विजय बालानी, डॉ. अभिषेक तातेड़, डॉ. किशन राठी, डॉ. ओम शाह और डॉ. गौतम चौधरी सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने तंबाकू-मुक्त जोधपुर और तंबाकू-मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

“स्वास्थ्य चुनें, तंबाकू नहीं” और “तंबाकू छोड़ें, जीवन अपनाएं” के संदेश के साथ आयोजित यह रैली समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में प्रेरित करने का महत्वपूर्ण प्रयास रही।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response