सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित टीम पहुंची बालोतरा
- Posted on June 6, 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 16 Views
बालोतरा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित उच्चस्तरीय टीम ने शनिवार को बालोतरा का दौरा कर क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने औद्योगिक इकाइयों एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान टीम ने बालोतरा क्षेत्र में स्थापित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) तथा एचआरटीएस और बिठूजा स्थित उपचार संयंत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया।
Write a Response