महिला शक्ति की रफ्तार

जोधपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा महिला सम्मान की एक अनूठी पहल की गई। इसके तहत गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में जोधपुर से जयपुर तक गाड़ी में कार्यरत सभी पदों पर महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। इस विशेष पहल के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की कार्यकुशलता को सम्मान देने का संदेश दिया गया

WhatsApp Image 2026-03-08 at 5.58.10 PM (1)-8hK2zY0VCd.jpg

जोधपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा महिला सम्मान की एक अनूठी पहल की गई। इसके तहत गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में जोधपुर से जयपुर तक गाड़ी में कार्यरत सभी पदों पर महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। इस विशेष पहल के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की कार्यकुशलता को सम्मान देने का संदेश दिया गया।

ट्रेन के प्रस्थान से पहले जोधपुर रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों एवं महिला कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा गाड़ी संख्या 14813 को सम्मानपूर्वक नियत समय पर रवाना किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।

इस विशेष ट्रेन में सहायक लोको पायलट रेखा कुमारी ने इंजन की कमान संभाली। ट्रेन मैनेजर के रूप में रामिला कुमारी मीना ने संचालन की जिम्मेदारी निभाई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत आरपीएफ एस्कॉर्ट में कांस्टेबल सुनीता और कांस्टेबल गंगा कुमारी यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहीं।

वहीं ट्रेन के डिब्बों में टिकट जांच की जिम्मेदारी महिला टीटीई रचना, प्रिया चौहान, बसंती टाक और दीपाली ने संभाली। इन सभी महिला कर्मचारियों ने जोधपुर से जयपुर स्टेशनों के बीच निर्भयता और सजगता के साथ अपनी ड्यूटी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और महिला सामर्थ्य का प्रभावी परिचय दिया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response