अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक दिवस पर विशेष अभियान

जोधपुर, 10 जून। अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा मंगलवार को विभिन्न समपार रेल फाटकों पर विशेष सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को रेल सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा समपार फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार जोधपुर मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.46.57 PM (1)-tm8sBJn41l.jpg

जोधपुर, 10 जून। अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा मंगलवार को विभिन्न समपार रेल फाटकों पर विशेष सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को रेल सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा समपार फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार जोधपुर मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष समपार फाटक संख्या 163 पर आयोजित कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आर.एन. जाट ने भाग लिया। इस दौरान सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी सुनील दत्त चतुर्वेदी, सुरक्षा परामर्शदाता, डीसीडीआई तथा सुरक्षा विभाग की टीम भी मौजूद रही।

कार्यक्रम के दौरान रेल अधिकारियों ने लोगों को समपार फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों, रेलवे सुरक्षा नियमों और दुर्घटना से बचाव के उपायों की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि फाटक बंद होने पर किसी भी स्थिति में रेल लाइन पार करने का प्रयास नहीं करना चाहिए तथा रेलवे संकेतों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान के माध्यम से लगभग 80 लोगों को जागरूक किया गया।

इसी क्रम में विशेष समपार फाटक संख्या 160 पर भी सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां एडीएसओ एवं अन्य अधिकारियों ने करीब 70 लोगों को रेल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उपस्थित लोगों को सुरक्षित तरीके से रेल लाइन पार करने, फाटक बंद होने पर धैर्य रखने और संभावित दुर्घटनाओं से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम ने कहा कि समपार फाटकों पर होने वाली अधिकांश दुर्घटनाएं लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। ऐसे में जनजागरूकता अभियान लोगों में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और सतर्कता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे का लक्ष्य यात्रियों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है तथा इसके लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

रेलवे अधिकारियों ने आमजन से रेल सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता देने की अपील की।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response