राजस्थान डीजीपी ने जोधपुर में ली रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक
- Posted on June 6, 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 17 Views
जोधपुर। राजस्थान पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जोधपुर रेंज कार्यालय में रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा एवं सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस सत्येन्द्र सिंह सहित जोधपुर ग्रामीण, फलोदी, बालोतरा, पाली, बाड़मेर, जैसलमेर, सिरोही और जालौर जिलों के पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।बैठक के दौरान डीजीपी ने रेंज में घटित विभिन्न अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए।
Write a Response