प्रतापनगर सदर थाना पुलिस की कार्रवाई
- Posted on June 7, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 21 Views
जोधपुर, 7 जून। अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापनगर सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब, बीयर और शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है। पुलिस आयुक्त शरद कविराज, पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेन्द्र सिंह देवड़ा तथा सहायक पुलिस आयुक्त रविन्द्र बोथरा के निर्देशानुसार प्रतापनगर सदर थाना पुलिस लगातार अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है
Write a Response