शातिर बाइक चोर राकेश डारा उर्फ डेनी गिरफ्तार
- Posted on June 2, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 22 Views
जोधपुर पश्चिम पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए शातिर चोर राकेश डारा उर्फ डेनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कुछ समय से सरदारपुरा और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जबकि उसने चार अन्य चोरियों की वारदातें भी स्वीकार की हैं।
Write a Response