महामंदिर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर, 7 जून। शहर में लगातार बढ़ रही दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए महामंदिर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जबकि पूछताछ में 13 वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-06-07 at 6.51.51 PM-NAu0LQ1uro.jpg

जोधपुर, 7 जून। शहर में लगातार बढ़ रही दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए महामंदिर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जबकि पूछताछ में 13 वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वीरेन्द्र सिंह एवं एसीपी पूर्व के निर्देशन में महामंदिर थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई।

महामंदिर थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह देवड़ा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी संसाधनों, सीसीटीवी फुटेज और अभय कमांड कंट्रोल सेंटर की मदद से जांच शुरू की। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को चिन्हित कर हिरासत में लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार 5 जून को इमरतिया बेरा निवासी महावीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपनी मोटरसाइकिल पावटा सी रोड पुलिया के नीचे खड़ी कर सामान लेने गया था। लौटने पर उसकी बाइक गायब मिली। मामले की जांच के दौरान पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश उर्फ हापूड़ा (19) निवासी जालोर तथा कार्तिक वैष्णव (30) निवासी कुचामन-डीडवाना के रूप में हुई है। कार्तिक वैष्णव पुलिस थाना प्रतापनगर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और वारदात के समय पहचान छिपाने के लिए मुंह ढंककर शहर में घूमते थे। मौका मिलते ही दुपहिया वाहन चोरी कर छोटे रास्तों से फरार हो जाते थे। आरोपियों की निशानदेही पर छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

पूछताछ में दोनों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सात अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना भी स्वीकार किया है। पुलिस उनकी बरामदगी और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response