लूणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर पश्चिम जिले की लूणी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 293 ग्राम अफीम दूध एवं विनिर्मित अफीम बरामद की है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 लाख 46 हजार 500 रुपये बताई गई है।मौके से पुलिस ने पेमाराम पुत्र सोनाराम (50) निवासी मंगरो की ढाणिया, उतेसर, थाना लूणी को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Image 2026-06-13 at 4.28.41 PM-cKrLgF6Bwu.jpg

जोधपुर पश्चिम जिले की लूणी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 293 ग्राम अफीम दूध एवं विनिर्मित अफीम बरामद की है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 लाख 46 हजार 500 रुपये बताई गई है।

पुलिस आयुक्त जोधपुर शरत कविराज तथा पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  नरेन्द्रसिंह देवड़ा एवं सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त बोरानाडा देवेन्द्रसिंह के सुपरविजन में लूणी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम दी।

थानाधिकारी लूणी निरीक्षक हमीरसिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि उतेसर क्षेत्र स्थित मंगरो की ढाणिया में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध अफीम छिपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर 12 जून 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान के अंदर छिपाकर रखा गया कुल 1 किलो 293 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम दूध एवं विनिर्मित अफीम बरामद किया गया।

मौके से पुलिस ने पेमाराम पुत्र सोनाराम (50) निवासी मंगरो की ढाणिया, उतेसर, थाना लूणी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच बोरानाडा थाना पुलिस को सौंपी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से बरामद अफीम की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संभावित तस्करों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी के साथ कांस्टेबल पदमसिंह, नरेन्द्रसिंह, रामकेश, महिला कांस्टेबल मैना तथा कांस्टेबल भागचंद सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response