जोधपुर में पहली बार जिला स्तर पर मनाई जाएगी मेघ ऋषि जयंती
- Posted on 8 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 9 Views
सभा को संबोधित करते हुए समाज के वरिष्ठजन सोहनलाल लखानी ने कहा कि मेघ या मेग भारत का एक प्राचीन राजनीतिक और सांस्कृतिक जातीय समूह रहा है, जिनके आराध्य देव भगवान मेघ ऋषि हैं। उन्होंने बताया कि जोधपुर में पहली बार जिला स्तर पर मेघ ऋषि जयंती का आयोजन किया जा रहा है, जिसके सफल संचालन के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों, ढाणियों और शहरों में लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। समाजसेवी कालूराम सोनेल ने बताया कि जयंती समारोह के दौरान विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लेंगी।
Write a Response