लूणी स्टेशन पर लगातार दूसरे दिन कार्रवाई अवैध शराब जब्त

लूणी (जोधपुर)। लूणी जीआरपी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन के माध्यम से गुजरात भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में शराब जब्त की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई कंचन राठौड़ ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 22483 भगत की कोठी–गांधीधाम एक्सप्रेस के माध्यम से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब गुजरात भेजी जा रही है।


लूणी (जोधपुर)। लूणी जीआरपी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन के माध्यम से गुजरात भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में शराब जब्त की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई कंचन राठौड़ ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 22483 भगत की कोठी–गांधीधाम एक्सप्रेस के माध्यम से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब गुजरात भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम सक्रिय हो गई। लूणी स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई और संदिग्ध यात्रियों व सामान पर नजर रखी गई।

ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद पुलिस ने संदिग्ध सामान की गहन जांच शुरू की। इस दौरान एक ट्रॉली बैग संदिग्ध अवस्था में मिला। बैग की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब की 17 बोतलें और 16 पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 10,500 रुपये बताई गई है।

जांच के दौरान पुलिस ने शराब के साथ मौजूद युवक से पूछताछ की। पूछताछ में उसकी पहचान देवगिरि गोस्वामी (20 वर्ष) निवासी बासनी, जोधपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की खेप ट्रेन के माध्यम से गुजरात भेजी जा रही थी। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किसी संगठित तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है या नहीं।

जीआरपी पुलिस ने बताया कि रेलवे मार्ग से अवैध शराब, नशीले पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लगातार दूसरे दिन यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response