श्री गुरु सिंह सभा में नए दरबार हॉल का भव्य शुभारंभ

जोधपुर। गुरुवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में नए दरबार हॉल का भव्य शुभारंभ धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने गुरु घर पहुंचकर मत्था टेका और कार्यक्रम में भाग लिया। सिख, पंजाबी एवं सिंधी समाज के श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में रंग गया।

 

WhatsApp Image 2026-04-23 at 4.24.29 PM-DiP4rJuc85.jpeg

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में नए दरबार हॉल का भव्य शुभारंभ, श्रद्धा और उल्लास से गूंजा वातावरण

जोधपुर। गुरुवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में नए दरबार हॉल का भव्य शुभारंभ धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने गुरु घर पहुंचकर मत्था टेका और कार्यक्रम में भाग लिया। सिख, पंजाबी एवं सिंधी समाज के श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में रंग गया।

गुरुद्वारा के प्रधान सेवादार सरदार दर्शन सिंह लोटे और सचिव सरदार कुलदीप सिंह सलूजा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई। पंज प्यारों की अगुवाई में कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों और फूलों की वर्षा के बीच श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की पावन सवारी को नए दरबार हॉल में लाया गया। पूर्ण मर्यादा के साथ गुरु महाराज का प्रकाश किया गया, जिससे वातावरण “जो बोले सो निहाल” के जयकारों से गूंज उठा।

प्रकाश के उपरांत सुबह 10 से 11 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान सजाया गया, जिसमें स्त्री सत्संग और रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भावविभोर कर दिया। इसके बाद श्री अखंड पाठ साहिब का विधिवत आरंभ किया गया, जो आगामी दिनों तक जारी रहेगा।

इस भव्य समागम में मारवाड़ के पूर्व नरेश महाराजा गजसिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ महारानी हेमलता राज्ये जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा संत-महात्माओं, न्यायपालिका के गणमान्य सदस्यों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

समारोह के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा सेवादारों और अतिथियों का सम्मान किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने बताया कि यह आयोजन आगामी 25 और 26 अप्रैल को होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response