सदर कोतवाली में प्रथम कोतवाल फतेहराज कल्ला की प्रतिमा खंडित

जोधपुर। सदर कोतवाली सिटी पुलिस थाना परिसर में स्थापित प्रथम कोतवाल स्वर्गीय फतेहराज कल्ला की प्रतिमा के खंडित होने के मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला प्रशासन से जांच की मांग की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रतिमा की शीघ्र पुनर्स्थापना, पेडेस्टल की मरम्मत तथा सम्मानपूर्वक संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के प्रदेश सचिव ब्रजेश पुरोहित ने बताया कि थाना परिसर में स्थापित प्रतिमा के खंडित होने से समाज और आमजन में नाराजगी है।

WhatsApp Image 2026-06-08 at 3.40.05 PM-h9b2UVoKGZ.jpeg

जोधपुर। सदर कोतवाली सिटी पुलिस थाना परिसर में स्थापित प्रथम कोतवाल स्वर्गीय फतेहराज कल्ला की प्रतिमा के खंडित होने के मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला प्रशासन से जांच की मांग की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रतिमा की शीघ्र पुनर्स्थापना, पेडेस्टल की मरम्मत तथा सम्मानपूर्वक संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के प्रदेश सचिव ब्रजेश पुरोहित ने बताया कि थाना परिसर में स्थापित प्रतिमा के खंडित होने से समाज और आमजन में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने का नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व से जुड़े व्यक्तित्व के सम्मान का भी है। इसलिए प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा ने आरोप लगाया कि थाना परिसर में स्थापित प्रतिमा की सुरक्षा और रखरखाव में लापरवाही बरती गई है। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिमा पुलिस थाना परिसर में भी सुरक्षित नहीं रह सकती तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने आशंका जताई कि या तो प्रतिमा की उचित देखरेख नहीं की गई अथवा किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर इसे क्षतिग्रस्त किया गया है, जो एक आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पूरे घटनाक्रम की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से करवाई जाए और यदि किसी की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रतिमा को यथाशीघ्र पूर्व स्थिति में स्थापित कर सम्मानजनक संरक्षण दिया जाए।

इस दौरान अनिल जोशी, सुनील बोहरा, अनिल गौड़, गोपालराज कल्ला, नटवर शर्मा, धर्मेंद्र राठौड़, श्रवण विश्नोई, ओमप्रकाश विश्नोई, चंद्रशेखर, मितेश परिहार, मोहम्मद उमर, अबरार अहमद, निर्मल उपाध्याय, जाकिर अली, उम्मेद अली मेहर, वसीम, सायना बानू और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा के खंडित होने पर रोष व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response