नकली मूंगफली बीज घोटाला एसीबी ने 5 और आरोपियों को किया

जयपुर। नकली मूंगफली बीज घोटाले और कथित रिश्वतखोरी प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए सोमवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई के निजी सचिव गणपत विश्नोई भी शामिल हैं। एसीबी ने गणपत विश्नोई को जयपुर स्थित विधायक क्वार्टर से हिरासत में लिया, जबकि उनके फलोदी स्थित निवास पर भी तलाशी कार्रवाई किए जाने की सूचना है। एसीबी सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 2.44 करोड़ रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं।


जयपुर। नकली मूंगफली बीज घोटाले और कथित रिश्वतखोरी प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए सोमवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई के निजी सचिव गणपत विश्नोई भी शामिल हैं। एसीबी ने गणपत विश्नोई को जयपुर स्थित विधायक क्वार्टर से हिरासत में लिया, जबकि उनके फलोदी स्थित निवास पर भी तलाशी कार्रवाई किए जाने की सूचना है।

एसीबी सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 2.44 करोड़ रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं। जांच एजेंसी को आशंका है कि नकली बीजों के नमूने पास कराने और विभिन्न स्तरों पर प्रभाव का इस्तेमाल करने के लिए बड़े पैमाने पर रिश्वत का लेन-देन किया गया था।

सोमवार को बीज निगम के नामित निदेशक समेत पहले से गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने छह आरोपियों को 12 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं एसीबी ने जांच के दौरान सतपाल सिंह, सुनील सेतिया, किरण कपाड़िया, गणपत राम विश्नोई और जुगल किशोर को भी गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया है कि इस पूरे प्रकरण की कड़ी उस समय जुड़ी जब स्वतंत्र विश्नोई को लूणकरणसर क्षेत्र में रोडवेज बस से 85 लाख रुपए नकद के साथ पकड़ा गया था। एसीबी का आरोप है कि यह राशि बीज निगम के नामित निदेशक तक पहुंचाई जानी थी। इसके बाद हुई पूछताछ में करोड़ों रुपए के लेन-देन, रिश्वतखोरी और फर्जी तरीके से नमूने पास कराने के गंभीर आरोप सामने आए।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों व वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की जा रही है। अब तक हुई गिरफ्तारियों और बरामदगी के आधार पर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच एजेंसी अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response