आयोजन सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति

  • Posted on April 20, 2026
  • By Rajendra Harsh
  • 147 Views

अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव का आयोजन सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में स्काउट गाइड सरदारपुरा में आयोजित हुआ ‌। दीपक कुमार सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व सामायिक स्वाध्याय भवन नेहरू पार्क में विराजित आचार्य श्री हीराचंद्र जी महाराज साहब भावी आचार्य श्री महेन्द्र मुनि जी महाराज साहब आदि संतप्रवर के दर्शन वंदन एवं प्रवचन श्रवण कर 92 तपस्वियों ने अपने आगामी वर्ष भर में किए जाने वाले व्रत प्रत्याख्यानों को ग्रहण किया ।

WhatsApp Image 2026-04-20 at 7.50.50 PM-PraVMxwIpH.jpeg

अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव का आयोजन सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में स्काउट गाइड सरदारपुरा में आयोजित हुआ ‌। दीपक कुमार सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व सामायिक स्वाध्याय भवन नेहरू पार्क में विराजित आचार्य श्री हीराचंद्र जी महाराज साहब भावी आचार्य श्री महेन्द्र मुनि जी महाराज साहब आदि संतप्रवर के दर्शन वंदन एवं प्रवचन श्रवण कर 92 तपस्वियों ने अपने आगामी वर्ष भर में किए जाने वाले व्रत प्रत्याख्यानों को ग्रहण किया ।

भावी आचार्य प्रवर ने अपने प्रवचन में अक्षय तृतीया को दान और तप का विशेष दिवस बताया और फरमाया कि दान देते समय व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए तभी दान की महिमा है । किए हुए कर्मों के बंधन को काटने के लिए तप को उत्कृष्ट माध्यम बताया। आज ही के दिन भगवान ऋषभदेव की 13 महीने की तपस्या का पारणा श्रेयांश कुमार ने ईक्षु रस से करवाया था इसलिए आज की तृतीया अक्षय तृतीया के रूप में प्रसिद्ध हुई ।

प्रवचन के पश्चात सभी तपस्वी  पारणा स्थल पर पधारें । श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, श्राविका मंडल,युवक परिषद और युवती मंडल के तत्वावधान में यह कार्यक्रम सरदारपुरा स्थित स्काउट गाइड में हुआ । कार्यक्रम के संयोजक राजेश कर्णावट ने बताया चेन्नई,बैंगलोर,पुंडुचेरी,केकड़ी,सूरत,पूणे, जयपुर, ब्यावर,अजमेर,विजयनगर,अहमदाबाद,पीपाड़,अलीगढ़,सवाई माधोपुर,कोटा,जोधपुर आदि अनेक स्थानों के तपस्वी अपने परिवार सहित पधारें ।

सभी तपस्वी और उनके परिजन व अतिथियों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था संघ द्वारा की गई ।जिसमें युवक परिषद व युवती मंडल के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ । श्राविका मंडल व युवक परिषद,युवती मंडल के सहयोग से छोटे छोटे बालक बालिकाओं ने सभी पधारे हुए अतिथियों के लिए धोवन पानी की व्यवस्था की । कार्यक्रम में संघ संरक्षक मंडल के सह संयोजक माननीय न्यायाधीश  प्रकाश टाटिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद जी चौपड़ा, महामंत्री  सुभाष जी गुंदेचा, श्राविका मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता बोहरा,राष्ट्रीय महामंत्री सुमन जी सिंघवी,युवा राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष गजेंद्र चौपड़ा, श्रावक संघ के अध्यक्ष नवरतनमल डागा ,श्राविका अध्यक्ष श्वेता कर्णावट,युवा अध्यक्ष आशीष चौपड़ा युवती मंडल अध्यक्ष अंकिता जी सुराणा, पार्षद मनीष जी लोढ़ा समाजसेवी प्रदीप जी गांग एवं अनेक समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response