अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण

जोधपुर। जिले के जोधपुर पश्चिम क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न प्रकरणों में जब्त किए गए मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया। इस कार्रवाई के तहत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये मूल्य के कुल 632 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को नष्ट कर निस्तारित किया गया।

WhatsApp Image 2026-04-01 at 11.42.41 PM-2PKzh52NBs.jpeg

जोधपुर। जिले के जोधपुर पश्चिम क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न प्रकरणों में जब्त किए गए मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया। इस कार्रवाई के तहत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये मूल्य के कुल 632 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को नष्ट कर निस्तारित किया गया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में जब्त मादक पदार्थों के नियमानुसार निस्तारण की प्रक्रिया को तेज किया गया है। इसी क्रम में जोधपुर पश्चिम जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 20 प्रकरणों में जब्त डोडा पोस्त, गांजा और एमडी जैसे मादक पदार्थों का धारा 52ए एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत नष्टीकरण किया गया।

इस कार्रवाई की निगरानी जिला ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी द्वारा की गई, जिसमें पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज शर्मा तथा अपराध सहायक डॉ. हनुवंत सिंह राजपुरोहित सहित संबंधित थाना स्टाफ मौजूद रहा। पूरे नष्टीकरण की प्रक्रिया को पारदर्शिता और विधिक प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य न केवल नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना है, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना भी है।

पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है। यदि कहीं भी अफीम, डोडा, स्मैक, गांजा, एमडी, हेरोइन या अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 9530440443 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

इस तरह की कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि जोधपुर पुलिस अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response