दिल्ली में युवक की हत्या के मामले में कठोर कार्यवाही की मांग

जोधपुर। दिल्ली के उत्तम नगर में 4 मार्च को खटीक समाज के युवक तरुण बुटोलिया की हत्या के विरोध में गुरुवार को  खटीक समाज जोधपुर में भारी रोष देखा गया। पार्षद अशोक खींची ने बताया की खटीक समाज जोधपुर के  नेतृत्व में जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति प्रधानमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलवाने की मांग की गई।

WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.01.55 PM-eG2wbSdLnD.jpeg

दिल्ली में युवक की हत्या के मामले में कठोर कार्यवाही की मांग, खटीक समाज ने सौपा ज्ञापन

जोधपुर। दिल्ली के उत्तम नगर में 4 मार्च को खटीक समाज के युवक तरुण बुटोलिया की हत्या के विरोध में गुरुवार को  खटीक समाज जोधपुर में भारी रोष देखा गया। पार्षद अशोक खींची ने बताया की खटीक समाज जोधपुर के  नेतृत्व में जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति प्रधानमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलवाने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि 4 मार्च को उत्तम नगर जे.जे. कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय तरुण की कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से न केवल पीड़ित परिवार, बल्कि पूरे समाज में असुरक्षा और भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए ताकि जल्द न्याय मिल सके।

ज्ञापन में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने, दोषियों के विरुद्ध सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा प्रदान करने के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि तथा दोषियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर से ध्वस्त करने की। मांग की व जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए खटीक समाज ने दोषियों को फांसी देने की मांग करते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की अपील की।

इस दौरान ओम प्रकाश चंदेल जीवराज चंदेल महेश सामरिया गोपाल चंदेल दोलतराम चावला पूर्णचंद नागोरा संतोष चंदेल हरिराम श्याम सुंदर चावला रतनलाल खींची मोहनलाल तंवर अणदाराम नागोरा गणेश खींची जगदीश नैनीवाल मनोहर नैनीवाल नरेंद्र कुमार खींची टीकमचंद राजोरिया ओमप्रकाश नागोरा प्रेम दायमा नरेंद्र नागोरा रमेश नागोरा नरेंद्र सांमरिया दिनेश चंदेल श्यामलाल चंदेल सूर्य प्रकाश नागोरा रवि चंदेल सुरजाराम नागोरा बड़ी संख्या  में खटीक समाज के लोग मौजूद रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response