बदल रही पोकरण रेलवे स्टेशन की तस्वीर
- Posted on March 17, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 47 Views
जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में शामिल पोकरण रेलवे स्टेशन का करीब 3.50 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। इस कार्य की शुरुआत पिछले वर्ष मई माह में की गई थी और इसे चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। रेलवे ने इस परियोजना को मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पुनर्विकास के तहत नई स्टेशन बिल्डिंग और फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। यह फुटओवर ब्रिज करीब 4.5 मीटर चौड़ा और लगभग 30 मीटर लंबा होगा,जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्मों के बीच सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि स्टेशन पर वेटिंग हॉल,वेटिंग रूम,स्टेशन अधीक्षक एवं यातायात निरीक्षक कार्यालय,दो प्लेटफॉर्म शेल्टर और टॉयलेट ब्लॉक सहित कई यात्री सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म उन्नयन,बेहतर प्रकाश व्यवस्था और स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जा रहे हैं।
डीआरएम ने बताया कि पोकरण रेलवे स्टेशन सामरिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। भारत-पाक सीमा क्षेत्र के निकट होने के कारण इसका सामरिक महत्व है,वहीं निकट स्थित रामदेवरा धाम के कारण यहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है।
पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को अधिक सुरक्षित,आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलेगा।
Write a Response