जोजरी नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम तेज

 जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा जोजरी नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध रंगाई-छपाई इकाइयों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को ग्राम थुंबली-भांडू क्षेत्र में संचालित एक अवैध टेक्सटाइल फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में लगी हौदियां, मशीनें और अन्य संरचनाएं हटाई गईं, वहीं कपड़ों से भरा एक ट्रक और कैंपर वाहन भी जब्त किया गया। जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जोजरी नदी में औद्योगिक अपशिष्ट और बिना उपचारित रासायनिक पानी के प्रवाह को रोकना है।

WhatsApp Image 2026-06-02 at 8.19.58 PM (1)-MVq7yPb03r.jpg

 जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा जोजरी नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध रंगाई-छपाई इकाइयों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को ग्राम थुंबली-भांडू क्षेत्र में संचालित एक अवैध टेक्सटाइल फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में लगी हौदियां, मशीनें और अन्य संरचनाएं हटाई गईं, वहीं कपड़ों से भरा एक ट्रक और कैंपर वाहन भी जब्त किया गया।

जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जोजरी नदी में औद्योगिक अपशिष्ट और बिना उपचारित रासायनिक पानी के प्रवाह को रोकना है। इसके लिए जेडीए द्वारा ड्रोन सर्वे के माध्यम से क्षेत्र में संचालित अवैध और अनाधिकृत रंगाई-छपाई इकाइयों की पहचान की जा रही है। चिन्हित इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

जेडीए उप आयुक्त राजेश भाई कलबी ने बताया कि सांगरिया, बासनी, भांडू और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन सर्वे के जरिए अवैध इकाइयों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके बाद प्रवर्तन शाखा की टीम नियमित निरीक्षण कर कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

सोमवार को जोन-3 के तहसीलदार डॉ. हंसराज राठौड़ के नेतृत्व में जेडीए और राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल की संयुक्त टीम ने थुंबली गांव में कार्रवाई की। टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध रूप से संचालित रंगाई-छपाई फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री परिसर में बनी 18 प्लास्टिक हौदियां, विभिन्न मशीनें और अन्य अस्थायी व स्थायी ढांचों को भी हटाया गया।

इसके अलावा परिसर से कपड़ों के थानों से भरा एक ट्रक और एक छोटा कैंपर वाहन भी जब्त किया गया। दोनों वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बोरानाड़ा पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी जोगेंद्र सिंह चौधरी, पटवारी विकास धायल, बोरानाड़ा थाना पुलिस और जेडीए का अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा। जेडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली अवैध इकाइयों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response