केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रामगढ़ एफएम ट्रांसमीटर का किया वर्चुअल उद्घाटन
- Posted on June 11, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 16 Views
जयपुर/जैसलमेर, 11 जून। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री Ashwini Vaishnaw ने गुरुवार को आकाशवाणी जयपुर परिसर से जैसलमेर जिले के सीमांत क्षेत्र रामगढ़ में स्थापित 20 किलोवाट क्षमता के एफएम ट्रांसमीटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस नए ट्रांसमीटर के शुरू होने के साथ ही राजस्थान में एफएम ट्रांसमीटरों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रामगढ़ एफएम ट्रांसमीटर के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र में लगभग 80 किलोमीटर की परिधि तक रेडियो प्रसारण की पहुंच सुनिश्चित होगी।
Write a Response