5 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर सौरभ मीणा गिरफ्तार
- Posted on June 11, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 12 Views
जोधपुर, 11 जून। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर पश्चिम की लूणी थाना पुलिस ने करीब छह वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी सौरभ मीणा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम द्वारा इनाम घोषित किया गया था।
Write a Response