स्वर्गीय जालम सिंह महेचा की स्मृति में चतुर्थ रक्तदान शिविर
- Posted on June 8, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 13 Views
जोधपुर। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित दिवंगत पुलिस उप अधीक्षक स्वर्गीय जालम सिंह महेचा की स्मृति में सालासर सेवा संस्थान द्वारा रविवार को प्रतापनगर-कायलाना रोड स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल होटल में चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए आयोजित इस शिविर में 486 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना, पुलिस, बीएसएफ, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
Write a Response