हत्या करने वाली घटना में 03 वान्छित अपराधी गिरफतार

फलोदी/जोधपुर। भीकमकोर कस्बे में 21 मार्च 2026 को हुई सनसनीखेज गोलीकांड में युवक रावलसिंह की हत्या के मामले में जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 3 राउंड कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त 3 वाहन भी बरामद किए हैं।

 

WhatsApp Image 2026-04-01 at 11.26.14 PM-jIJeLKMrys.jpeg

फलोदी/जोधपुर। भीकमकोर कस्बे में 21 मार्च 2026 को हुई सनसनीखेज गोलीकांड में युवक रावलसिंह की हत्या के मामले में जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 3 राउंड कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त 3 वाहन भी बरामद किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि इस गंभीर घटना के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने तकनीकी सहायता और आसूचना के आधार पर करीब 100 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की पहचान की।

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया और गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर को अमृतसर (पंजाब) में दबिश देकर उस समय गिरफ्तार किया, जब वे पार्किंग क्षेत्र में सो रहे थे। वहीं तीसरे आरोपी प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा को ओसियां क्षेत्र की पहाड़ियों में छिपे होने के दौरान पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी रघुवीरसिंह से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की, जबकि अन्य आरोपियों से भी हथियार, कारतूस और वाहन जब्त किए गए हैं। बरामद वाहनों में अपाचे मोटरसाइकिल, होंडा शाइन मोटरसाइकिल और एक स्विफ्ट कार शामिल है।

पुलिस के अनुसार, मृतक रावलसिंह और आरोपियों के बीच पूर्व से आपसी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते विवाद बढ़ा और आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। गोपीलाल पर 11 से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी मारपीट, तोड़फोड़, अपहरण और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

पुलिस अब आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित सहयोगियों का भी खुलासा किया जा सके।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response